My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 13 जून 2025

ईरान आर्मी चीफ मारे गए, इजरायल का बड़ा दावा


ईरान आर्मी चीफ मारे गए, इजरायल का बड़ा दावा
इजरायल का कहना है कि हमले में ईरान के सैन्य प्रमुख जनरल मोहम्मद बाघेरी और शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की मौत हो चुकी है।
हमले के बाद एक इजरायली रक्षा अधिकारी ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान की सेना के सर्वोच्च प्रमुख जनरल मोहम्मद बाघेरी, उनके कई शीर्ष सैन्य अधिकारी और वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक शुरुआती हमलों में मारे जा चुके हैं।
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान के खिलाफ एक बड़ा हवाई हमला किया है, जिसे "ऑपरेशन नेशन ऑफ लायंस" नाम दिया गया है. इस हमले का मकसद ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को रोकना बताया जा रहा है.
IDF ने जानकारी दी है कि ईरान के पास जल्द ही कई परमाणु बम तैयार करने लायक यूरेनियम जमा हो जाएगा. इसी खतरे को देखते हुए इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर यह हमला किया है. इजरायली सेना का दावा है कि यह एक "रक्षात्मक कार्रवाई" है, ताकि भविष्य में ईरान के परमाणु हथियारों से पैदा होने वाले खतरे को रोका जा सके.
पूरे इजरायल में बजाए गए सायरन
ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए इजरायल ने देशभर में वॉर्निंग सायरन बजा दिए हैं. जनता को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और कई क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है.
इजरायल ने किया एयरस्पेस बंद, इमरजेंसी की घोषणा
हमले के बाद इजरायल सरकार ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. देश का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई या खतरे का सामना किया जा सके.
अमेरिका ने बनाई दूरी
इस पूरी सैन्य कार्रवाई में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है. अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि यह इजरायल का एकतरफा निर्णय है और अमेरिका इस ऑपरेशन में शामिल नहीं है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages