एयर इंडिया की फ्लाइट 10 मिनट पहले छूटने से बची जान
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के बचने की उम्मीद नहीं है। लेकिन एक महिला यात्री की किस्मत ने उन्हें बचा लिया।
10 मिनट की देरी ने बचाई जान
भूमि चौहान नामक महिला यात्री ने बताया कि वह ट्रैफिक में फंसने के कारण 10 मिनट की देरी से सरदार बल्लभभाई एयरपोर्ट पहुंची थीं। इसके कारण उन्हें फ्लाइट में बोर्डिंग की इजाजत नहीं मिली। बाद में पता चला कि जिस फ्लाइट को उन्होंने मिस किया था, वह क्रैश हो गया है।
सदमें में रहीं महिला
भूमि चौहान ने बताया कि इस हादसे की सूचना के मिलने के बाद वह बुरी तरह से कांप गईं। पैर हिलने लगे। काफी देर तक वह सदमें रहीं। उन्होंने बताया कि सिर्फ 10 मिनट लेट होने के कारण उनकी फ्लाइट छूट गई थी।
लंदन जाने वाली थीं भूमि
भूमि बिस्टल लंदन जाने वाली थीं। वह लंदन में पति के साथ रहती हैं और छुट्टियों में भारत आई थीं। उनके पति अभी ब्रिटेन में ही हैं। भूमि ने बताया कि मेरे गणपति बप्पा ने मुझे बचा लिया।
Post Top Ad
Your Ad Spot
गुरुवार, 12 जून 2025
एयर इंडिया की फ्लाइट 10 मिनट पहले छूटने से बची जान
Tags
अहमदाबाद विमान हादसा#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
अहमदाबाद विमान हादसा
Tags:
अहमदाबाद विमान हादसा
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें