My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 18 जनवरी 2025

आगरा में कैब चालक ने किशोरी से किया से रेप


आगरा में कैब चालक ने किशोरी से किया से रेप


आगरा के ताजगंज में कैब चालक ने पिज्जा खिलाने के बहाने होटल में ले जाकर किशोरी से रेप किया। करीब तीन घंटे तक किशोरी को धमकी देकर कमरे में बंद रखा। तलाश में जुटे परिजनों को किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाने के बाद होटल को सील कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी का मेडिकल कराया। साथ ही आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम चार बजे गायब हो गई। परिजन अपने स्तर से कई घंटे तलाशते रहे। रात 7:45 बजे किशोरी घर पहुंची तो वह बुरी तरह से डरी हुई थी। परिजनों के पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि एकता चौकी क्षेत्र का रहने वाला कैब चालक सौरव सिंह उसे रास्ते में मिला।

पिज्जा खिलाने के बहाने शाम 4:30 बजे ताजनगरी फेज-दो स्थित होटल ड्रैजल में लेकर गया था। वहां पिज्जा पार्टी के बहाने होटल में कमरा लिया। वहां धमकी देकर उससे रेप किया। सौरव सिंह ने उसे चार घंटे से अधिक बंधक बनाकर रखा। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

गुरुवार को थाने पहुंचे इसके बाद कैब चालक सौरव सिंह उसे कालोनी के पास छोड़कर भाग गया। किशोरी के आपबीती बताने के बाद गुरुवार सुबह किशोरी को ताजगंज थाने लेकर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर होटल ड्रिजल पहुंची।

होटल किया सील होटल का रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर सौरव सिंह द्वारा किशोरी को होटल में लेकर आने की पुष्टि हुई। सौरव सिंह ने अपनी आइडी पर कमरा संख्या 203 लिया था। उसने 4:30 बजे होटल में चेक इन और शाम सात बजे चेक आउट किया था।

पुलिस ने फोरेंसिक को मौके पर बुलाकर कमर से साक्ष्य लिए। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि होटल ड्रिजल को सील कर दिया गया है। आरोपित सौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि होटल में घंटे के हिसाब से 500 से 1000 रुपये में कमरे दिए जाते थे। सौरव सिंह ने 600 रुपये में कमरा लिया था। कमरा नंबर 203 में किशोरी के साथ रेप किया गया वहां से साक्ष्य मिले हैं। फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई है। होटल को खाली कराने के बाद सील कर दिया है। कैव चालक सौरव सिंह को अरेस्ट कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages