तुम मेरी रखैल…कांग्रेस सांसद पर यौन शोषण का आरोप,मुकदमा दर्ज
सीतापुर,18 जनवरी।कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। सीतापुर की एक महिला ने आरोप लगाया है कि राठौर ने उन्हें राजनीतिक करियर बनाने में सहयोग के नाम पर और शादी का झांसा देकर उनके साथ यौन शोषण किया।
महिला का आरोप है कि 2018 में जब राठौर विधायक थे, उन्होंने अपने संरक्षण में राजनैतिक भागीदारी और राजनैतिक सहभागिता का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद राठौर सांसद बने और उन्होंने महिला को तैलिक महासंघ सीतापुर का महिला जिलाध्यक्ष बनवा दिया।
महिला ने बताया है कि राठौर ने उन्हें 24 अगस्त को अपने घर बुलाया और जबरन सादे कागजों पर साइन कराया। उन्होंने कहा कि अब तुम मेरी रखैल बनकर रहोगी, नहीं तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। महिला और उनके परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें