ड्राई फ्रूट थोक विक्रेता के स्कूटर डिक्की से 4.50 लाख की चोरी
आगरा के कमला नगर के ब्रजधाम कालोनी में रहने वाले विश्वास अग्रवाल की रावतपाड़ा में ड्राई फ्रूट की थोक की दुकान है।
31 दिसंबर 2024 को विश्वास अग्रवाल ने स्कूटर की डिकी में 4.50 लाख रुपये और बही खाते रखकर घर से सुबह 11.30 बजे दुकान के लिए निकले।
रास्ते में बैंक आफ बड़ौदा पर रुकने के बाद विश्वास अग्रवाल दुकान पर आ गए और स्कूटर दुकान पर ही खड़ा कर दिया। माल लेने के लिए बाजार गए, लौट कर आए तो खाली डिकी देखकर हैरान रह गए।
सीसीटीवी में दिखाई दिया संदिग्ध
विश्वास अग्रवाल ने सीसीटीवी की जांच की तो काले रंग की जैकेट पहने हुए एक संदिग्ध दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस ने विश्वास अग्रवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है और सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें