सैफ अली खान पर चाकू से हमला,हालत गंभीर,सर्जरी जारी
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर रात के दो बजे चाकू से हमला हुआ है. हमला उनके बांद्रा स्थित घर में हुआ है. उनके शरीर पर कई बार वार किया गया. इलाज के लिए उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमला किसने किया और क्यों? पुलिस इसका पता लगा रही है.
मुंबई पुलिस ने घटना की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है,
अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया था. अभिनेता और घुसपैठिए के बीच हाथापाई हुई. अभिनेता घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है. मामले में जांच चल रही है.न्यूज एजेंसी ANI ने मुंबई पुलिस के हवाले से जानकारी दी है,
एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और उनकी हाउस हेल्प से बहस करने लगा. जब अभिनेता ने बीच-बचाव किया, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया.
सैफ अली खान की सर्जरी चल रही है
अस्पताल के CEO नीरज उत्तमानी के बयान के अनुसार, अभिनेता को सुबह 3:00 बजे से 3:30 बजे के बीच छह चोटों के साथ भर्ती कराया गया था. दो गहरे घाव हैं. इसमें से एक चोट उनकी रीढ़ के बहुत करीब है. अभी तक इस बात का आकलन नहीं किया गया है कि वो कितने खतरे में हैं. उन्होंने आगे कहा,
हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं. उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं. सर्जरी होने के बाद ही हम बता पाएंगे कि उन्हें कितना नुकसान हुआ है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें