My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 16 जनवरी 2025

बॉयलर फटने से ब्रेड फैक्टरी में धमाका


 

बॉयलर फटने से  ब्रेड फैक्टरी में धमाका काम कर रहे कई कर्मचारी आए चपेट में. एसएन इमरजेंसी भेजे गए सभी घायल

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में बेकरी बनाने की यूनिट है. आज दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां कर्मचारी ब्रेड बना रहे थे कि अचानक तेज धमाका हुआ. फैक्टरी में बॉयलर तेज आवाज के साथ फटा जिसकी चपेट में काम कर रहे कर्मचारी आ गए. अंदर चीख पुकार मचने लगी और कर्मचारी बाहर की ओर निकलकर भागे. कई कर्मचारी अंदर फंस गए. स्थानीय लोग भी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे लेकिन कई सारे कर्मचारियों के शरीर से चमड़ी तक उधड़ गई. मौके पर अफरातफरी मच गई. कई कर्मचारी बुरी तरह से जल हालत में बाहर ही गिर गए.
धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई. फैक्टरी में फंसे कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. सूचना पर दमकल की गई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई . सूचना पर एडिशनल कमिश्नर और एसीपी हरीपर्वत भी मौके पर पहुंच गए.
घायल हुए ललित, विकेश, सोनू, नारद, छोटे, जागेश्वर, रामवीर, विवेक, कृष्ण, शिवम, सुशांत, प्रमोद, अवनीश, आकाश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages