आगरा के कारोबारी ने अपनी 13 साल की बेटी को प्रयागराज महाकुंभ में जूना अखाड़े को दान कर दिया।
आगरा के कारोबारी ने अपनी 13 साल की बेटी को साध्वी बनाने के लिए प्रयागराज महाकुंभ में जूना अखाड़े को दान कर दिया। यह घटना तब हुई जब परिवार 26 दिसंबर को प्रयागराज महाकुंभ के लिए गया था।
बेटी राखी स्प्रिंग फील्ड इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है और पढ़ने में अव्वल है। लेकिन उसका मन भगवत भक्ति में लगने लगा था और उसने साध्वी बनने की इच्छा जताई। इसके बाद माता-पिता ने उसकी इच्छा पूरी की और संत कौशल गिरि महाराज के सानिध्य में प्रवेश कराया।
अब राखी का नाम बदलकर गौरी हो गया है और वह अब साध्वी बनेगी। इसके लिए 19 जनवरी को पिंडदान होगा, इसके बाद से गौरी अपने परिवार से अलग हो जाएगी। संत कौशल गिरि महाराज ने बताया कि गौरी आगे की पढ़ाई करना चाहिए तो उसे आध्यात्मिक पढ़ाई कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें