बेंगलुरु के एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची HMPV वायरस से संक्रमित पाई गई है.
भारत में इस वायरस का पहला केस पाया गया है. HMPV नाम के वायरस ने चीन में दस्तक दी. कुछ दिन पहले चीन के अस्पताल का वीडियो सामने आया था. इसमें मरीज अस्पताल में भीड़ लगाए नजर आ रहे थे. ये सभी वायरस से संक्रमित बताए जा रहे थे.
बेंगलुरु के एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची HMPV वायरस से संक्रमित पाई गई. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हमारी लैब में इसका टेस्ट नहीं किया है. एक प्राइवेट हॉस्पिटल की रिपार्ट से यह बात सामने आई है. HMPV आमतौर पर बच्चों को ही अपनी चपेट में लेता है.
HMPV के लक्षण कितने दिन में दिखते हैं?
यू.एस. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, HMPV के लक्षण सर्दियों के संक्रमण (जैसे सामान्य सर्दी और फ्लू) के समान होते हैं. वायरस से संक्रमित होने के बाद लक्षण आमतौर पर 3-6 दिन के भीतर दिखाई देने लगते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें