लीडर्स अवार्ड समारोह:रतन टाटा की स्मृति में आयोजित होगा
रतन टाटा को समर्पित होगा 13वां 'लीडर्स आगरा' अवार्ड समारोह, जो 12 जनवरी को आचार्य शांति सागर सभागार, एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में आयोजित किया जाएगा।
पुष्पांजलि सभागार, अग्रसेन भवन, लोहामंडी में लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह 2025 के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।
इसमें परम संरक्षक सुरेश चन्द गर्ग, अध्यक्ष डॉ पार्थ सारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन, पार्षद शरद चौहान, डॉ बी के अग्रवाल, संजय मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस समारोह में 17 विविध श्रेणियों में 19 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे, जिनमें शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, नारी शक्ति, खेल, न्याय, पत्रकारिता, साहित्य, संस्कृति आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर, रतन टाटा की स्मृति में एक प्रमुख नागरिक को सम्मान प्रदान किया जाएगा और आगरा के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही, संस्था रतन टाटा को भारत रत्न देने की सरकार से मांग उठाएगी।
आयोजन में समाज को किसी न किसी रूप में प्रमुख योगदान प्रदान करने वाले लोगों की स्मृतियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे, जिनमें रतन टाटा के अलावा डॉ प्रणवीर सिंह चौहान, विद्याशंकर शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, रोशन लाल करुणेश, अभय चौहान, विद्या शंकर शर्मा, लाला दाऊ दयाल अग्रवाल, डॉ प्रभा मल्होत्रा, महादेव नारायण टंडन, लक्ष्मी चंद जैन, पंडित वासुदेव प्रसाद शर्मा, वैद्य चंपालाल जैन, अशोक जैन, केवल चंद जैन, लखमीचंद मेडतवाल शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें