My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रा से रेप,हैवानियत


यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रा से रेप,हैवानियत

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार (25 दिसंबर) की सुबह अन्ना यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ यूनिवर्सिटी के कैंपस में बलात्कार का मामला सामने आया है.  पुलिस ने इस मामले में 37 साल के एक आरोपी बिरयानी बैचने वाले को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान यहां सड़क किनारे बिरयानी बेचने वाले ज्ञानशेखरन के रूप में हुई है. 

ये घटना अलसुबह उस समय हुई जब पीड़िता और उसका पुरुष मित्र पास के चर्च में प्रार्थना में हिस्सा लेने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लौट रहे थे.

एक्टर विजय थलापति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, ‘अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की खबर गंभीर रूप से चौंकाने वाली और दर्दनाक थी।

हालांकि, पुलिस ने यह जानकारी दी है कि यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मैं तमिलनाडु सरकार से अनुरोध करता हूं कि उसके खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, अगर इस घिनौने अपराध में कोई और शामिल है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।’
पीड़िता छात्रा के दोस्त के साथ की गई मारपीठ

आरोपियों ने दोनों को एक सुनसान जगह पर दो लोगों ने रोक लिया. हमलावरों ने छात्र के साथ मारपीट की और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. 

कथित तौर पर लड़की को पास की झाड़ी में खींच लिया गया जहां उसके साथ बलात्कार किया गया. घटना के बाद में कोट्टूरपुरम थाने में शिकायत दर्ज की गई और दोनों छात्रों को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.
राजधानी के बीचों-बीच हुई इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्तारूढ़ द्रमुक के सहयोगियों ने भी घटना की तीखी आलोचना की है. 

तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक्स पर लिखा : 'द्रमुक सरकार के तहत तमिलनाडु में गैर-कानूनी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं और राज्य अपराधियों के लिए स्वर्ग बन गया है. महिलाएं राज्य में अब सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं क्योंकि सत्तारूढ़ प्रशासन विपक्ष को चुप कराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहा है.'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages