My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 10 नवंबर 2024

डोनाल्ड ने जीता चुनाव तो रूसी टीवी ने दिखाई मेलानिया ट्रम्प की नग्न तस्वीरें

डोनाल्ड ने जीता चुनाव तो रूसी टीवी ने दिखाई मेलानिया ट्रम्प की नग्न तस्वीरें


पूर्व फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने साल 2000 में एक नग्न फोटोशूट कराया था, जो अब एक बार फिर से चर्चा में है। रूस के सरकारी मीडिया ने डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव में जीत के बाद मेलानिया के फोटोशूट की तस्वीरों को प्रसारित कर दिया जो अब तेजी से फैल रही हैं।

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत हासिल की। इसके बाद मंगलवार को रूस के एक सरकारी मीडिया आउटलेट ने लाइव टेलीविजन पर मेलानिया ट्रंप की नग्न तस्वीरें दिखाईं।



रूसी मीडिया मॉनिटर क्रिएटर जूलिया डेविस द्वारा एक्स पर शेयर की गई क्लिप के अनुसार ट्रम्प की पत्नी की अश्लील तस्वीरें रूस-1 नेटवर्क पर 60 मिनट पर दिखाई गईं।


ट्रंप की चुनाव की जीत की जानकारी देते हुए रूसी चैनल पर चलाई गई मेलानिया की न्यूड तस्वीरों की क्लिप वायरल हो रही है। एक न्यूज क्लिप की शुरुआत में एंकर कहता है कि पूर्व फर्स्ट लेडी वॉइट हाउस में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके बाद साल 2000 में GQ के लिए फोटोशूट की गई तस्वीरें स्क्रीन पर दिखने लगती हैं। इस दौरान तस्वीरों को जूम भी किया जाता है, जिस पर एंकर बताता है कि देखिए साल 2000 में मेलानिया कैसी दिखती थीं।


रूसी टीवी नेटवर्क के इन तस्वीरों को जारी करने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा, रूस हम पर हंस रहा है। एक अन्य ने लिखा, वे डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी का मजाक उड़ा रहे हैं। इसी साल सितम्बर में मेलानिया ट्रंप ने अपनी नई किताब का प्रचार करते हुए अपनी न्यूड तस्वीरों का बचाव किया था। उन्होंने बताया था कि वह अपने फोटोशूट का समर्थन क्यों करती हैं।मेलानिया ने कहा था, क्या हम अब मानव शरीर की सुंदरता की तारीफ करने में सक्षम नहीं हैं? पूरे इतिहास में महान कलाकारों ने मानव आकार को सम्मान दिया है, जिसके प्रति गहरी भावना और सम्मान दिया गया है। हमें हमने शरीर का सम्मान करना चाहिए और कला को आत्म-अभिव्यक्ति के एक शक्तिशाली साधन के रूप में उपयोग करने की परंपरा को अपनाना चाहिए।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages