नोएडा एक्सप्रेस वे:खड़े ट्रक में कार घुसी। 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां एक ट्रक खराब खड़ा हुआ था और उसमें एक कार पीछे से घुस गई।
हादसे में मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मृतक परिवार नोएडा से परी चौक आ रहा था, जब यह हादसा हुआ। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को किसी तरह से निकाला और जांच में जुट गई है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह हादसा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटा दिया गया है। पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें