अगर लगाया भ्रामक विज्ञापन तो कोचिंग सेंटर्स की नहीं खैर! केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
कोचिंग संस्थानों द्वारा भ्रामक विज्ञापनों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार को नई गाइडलाइन जारी की हैं। सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब से कोचिंग सेंटरों को 100 प्रतिशत चयन या नौकरी की गारंटी जैसे झूठे दावों वाले विज्ञापनों पर रोकथा के लिए यह कदम उठाया गया है।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ऐसे संस्थानों द्वारा किए जाने वाले झूठे दावों के बारे में कई शिकायतों के बाद इन नियमों का मसौदा तैयार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर कई शिकायतें आई थीं, जिसके बाद यह गाइडलाइन बनाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें