शादी तोड़ने पर लड़की की मां को हार्ट अटैक आया
आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लड़के पक्ष द्वारा शादी से इनकार करने पर लड़की की मां को दिल का दौरा पड़ गया।
लड़की के पिता, महेश कर्दम ने आरोप लगाया है कि लड़के पक्ष ने शादी के लिए 22 लाख रुपये और एक्सयूवी 700 की मांग की थी, लेकिन अब वे शादी से इनकार कर रहे हैं और 40 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं ।
खंदारी निवासी महेश कर्दम ने बताया कि वे अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे, जब एक रिश्तेदार ने उन्हें लड़के के बारे में बताया। लड़की के माता-पिता ने लड़के के परिवार से मिलने के बाद रिश्ता तय कर लिया था।
शादी की तारीख नजदीक आने पर लड़का पक्ष ने अचानक से 40 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी, जिस पर लड़की के पिता ने असमर्थता जताई। इसके बाद लड़का पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया ।
इस घटना से लड़की की मां को दिल का दौरा पड़ गया और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित पिता की तहरीर पर हरीपर्वत पुलिस ने मुकेश चंद्रा, निर्मला चंद्रा, तनुज चंद्रा, राकेश चंद्रा, सुनीता, सोनम, विश्ववेंद्र और महेंद्र सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें