लखनऊ में आगरा के डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
लखनऊ में प्राइवेट कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर नेहा (25) ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना उस समय हुई जब उसके पति दीपक हैदराबाद में थे, जहां उन्हें हाल ही में एक डेंटल हॉस्पिटल में नौकरी मिली थी।
नेहा और दीपक की एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। नेहा बजाज आलियांज कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी, जबकि दीपक डॉक्टर हैं। दोनों मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं।
सोमवार शाम को दीपक ने नेहा को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। मंगलवार सुबह दीपक ने पड़ोसियों को फोन करके घर भेजा। पड़ोसी घर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी, जिसने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर नेहा का शव बरामद किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नेहा के परिजन लखनऊ नहीं आए हैं, लेकिन उन्होंने अपने रिश्तेदार को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें