जिम ट्रेनर पर महिला के अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप
आगरा में जिम ट्रेनर पर विधवा महिला के अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात तलवरकर जिम खंदारी में पूर्व में कार्यरत रहे जिम ट्रेनर हर्षित ओबराय से हुई।
वह कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट में रहता था जिम ट्रेनर हर्षित ओबराय ने उन्हें तलाकशुदा बताकर दोस्ती की, फिर अश्लील वीडियो और फोटो लेकर ब्लैकमेल किया। महिला को बेटे की हत्या की धमकी दी गई और आर्थिक शोषण भी किया गया ।
महिला का आरोप है कि हर्षित ने 2016 से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। उसने जूता और आलू का व्यापार करने के लिए पार्टनरशिप की । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।
इस मामले में सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे। महिला को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें