आगरा-इटावा हाइवे पर भीषण बस हादसा: दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
आगरा-इटावा हाइवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण बस हादसा हुआ। बाह के धर्म नगर के पास रोडवेज और निजी बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
हादसा पूर्वान्ह 11:45 बजे हुआ। रोडवेज बस बाह से आगरा की ओर जा रही थी, जबकि निजी बस आगरा से बाह आ रही थी। टक्कर से बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें