My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024

एडीए उपाध्यक्ष पहुंचे ताजमहल मीना बाजार,अवैध दुकानों पर कार्रवाई के आदेश



एडीए उपाध्यक्ष पहुंचे ताजमहल मीना बाजार,अवैध दुकानों पर कार्रवाई के आदेश

ताजमहल के पास मीना बाजार मार्केट में अवैध दुकानें और हॉकर्स हटाने के आदेश, एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मीना बाजार! ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग (अमरूद का टीला) में बने बाजार की इसी नाम से पहचान है अव्यवस्थित तरीके से बने मीना बाजार को देखने के बाद एडीए के इंजीनियरों की काबिलियत पर प्रश्न चिह्न लग रहे हैं। बाजार के अंदर एक के पीछे एक दुकानें इस तरह बनी हुई हैं कि, यहां लोगों का दम घुटता है। पर्यटक यहां अंदर आने से कतराते हैं, जिससे कई बार तो दुकानदार बोहनी को भी तरस जाते हैं।

खैर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग के पास मीना बाजार मार्केट और टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीना बाजार मार्केट में अवैध दुकानें और हॉकर्स को हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, एडीए उपाध्यक्ष ने पाया कि मीना बाजार मार्केट में लगभग 71 दुकानें हैं, लेकिन इन दुकानों के पास अवैध रूप से कई अन्य दुकानें और हॉकर्स चल रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें अपने प्राधिकरण अभिलेखों को सत्यापित करने के लिए कहा। इसके बाद अवैध दुकानदारों और हॉकर्स को हटाया जाएगा।

इसके अलावा, टीएफसी में पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया गया, जिनमें ऑनलाइन टिकट, वाटर एटीएम और चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। एडीए उपाध्यक्ष ने सम्बन्धित अभियन्ता को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

एडीए उपाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रोटोकॉल, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पथकर पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages