सचिन तेंदुलकर करने जा रहे मैदान पर वापसी, फिर होगी चौकों और छक्कों की बरसात
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी और बड़ी खबर सामने है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को उनके फैंस मैदान पर चौकों और छक्कों की एक बार फिर बरसात करते देख पाएंगे। बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) दुनिया भर में धूम मचाने के लिए तैयार है, जिसमें छह क्रिकेट पावरहाउस-भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर एक रोमांचक टी-20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में एक साथ आएंगे। लीजेंड लीग का उद्घाटन संस्करण 17 नवंबर, 2024 से 8 दिसंबर, 2024 तक चलेगा।
दरअसल इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के 6 मैच नवंबर में लखनऊ में खेले जाएंगे। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लीग का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। इसमें सचिन तेंदुलकर लीजेंड इंडिया की टीम की अगुवाई करेंगे। जबकि जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका की टीम को लीड करेंगे।
बता दें कि 17 नवंबर से लीग के मैच की शुरुआत मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी। लीग के पहले चरण के मुकाबले 17 से 20 नवंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण के मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह मैच 21 से 27 नवंबर तक होंगे। 5 और 6 दिसंबर को रायपुर में सेमीफाइनल खेला जाएगा। इसके बाद 8 दिसंबर को रायपुर में ही फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें