आगरा शादी में कम दहेज के कारण सुहागरात मनाने से इनकार,पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
आगरा के जगदीशपुरा थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी में 25 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद पति और ससुरालियों ने दहेज की मांग की और पति ने उसके साथ सुहागरात तक नहीं मनाई।
महिला ने बताया कि एक जनवरी 2023 को आवास विकास क्षेत्र में उनकी शादी हुई थी। लेकिन शादी के अगले दिन ही पति ने सुहागरात मनाने से इनकार कर दिया। जब महिला ने पति से इसका कारण पूछा, साथ ही डॉक्टर के पास चलने को कहा तो उसने डॉक्टर के पास जाने से इंकार कर दिया।
महिला का आरोप है कि पति ने उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की धमकी भी दी। शादी के छह महीने बाद ही उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद काउंसलिंग में भी दोनों के बीच समझौता नहीं हुआ, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें