आगरा में सपा नेत्री पर धमकी का आरोप, मुख्यमंत्री से मांगी मदद
आगरा में एक रेस्टोरेंट संचालक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी की एक नेत्री पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत में कहा गया है कि नेत्री ने उन्हें धमकी देते हुए कहा, "2027 में सपा सरकार आने दो, गायब करा दूंगी।" रेस्टोरेंट संचालक ने अपने परिवार को नेत्री से खतरा बताया है और भाजपा सरकार से मदद मांगी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताया है। थाना ताजगंज के एसीपी अरीब अहमद ने कहा है कि पहले भी इस मामले में मुकदमे दर्ज हुए हैं और अब भी जांच की जाएगी।
रेस्टोरेंट संचालक सुधेश कुमार का आरोप है कि उनकी भाभी रेखा, जो सपा नेत्री है, ने उनके भाई को फोन कर धमकाया। सुधेश ने इसके ऑडियो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।
दूसरी तरफ, रेखा ने आरोपों को नकारा है और कहा है कि वह सपा नेत्री नहीं हैं और सिर्फ सैफई में रहती हैं। उनका कहना है कि जमीनी विवाद चल रहा है और सुधेश ने उनका सामान तोड़ दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें