My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024

उन्नाव में गलत बिजली बिल से परेशान 25 वर्षीय शुभम ने आत्महत्या की।


 


उन्नाव में गलत बिजली बिल से परेशान 25 वर्षीय शुभम ने आत्महत्या की।

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण युवक की आत्महत्या मामले में एक्स एन समेत तीन निलंबित

उन्नाव के कुशालपुर गांव में पिछले महीने 1 लाख से ज्यादा का बिल आने पर शुभम पुत्र महादेव ने अधिकारियों के चक्कर लगाए और बिल सही कराया। इस महीने फिर 8 हज़ार का बिल आया, जिससे परेशान होकर उसने जान दे दी।

पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई, इस घटना के बाद सरकारी अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की है।

मृत्यु के कारणों की जांच में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आने के बाद  बिजली मंत्री ने  x पर पोस्ट कर लापरवाह अधिकारियों  एक्स एन, एसडीओ और जूनियर इंजीनियर के निलंबित करने की  कार्रवाई की जानकारी दी।

रवि यादव, उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड बंथर को निलंबित कर उनके विरुद्ध एफआईआर की गई है।
आशीष सिंह, अवर अभियंता, 33/11 केवी उपकेंद्र अचलगंज को निलंबित कर उनके विरुद्ध भी एफआईआर की गई है।
सूर्योदय कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय उन्नाव को निलंबित किया गया है।

आवश्यकता होने पर अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी अधिकारी इस मामले में आगे भी सक्रिय रूप से कार्रवाई करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages