रामनवमी व दशहरा पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शारदीय नवरात्र की महारामनवमी 11 अक्टूबर के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का आदेश जारी किया गया ,इस आदेश में कहा गया कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य के सभी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।
साथ ही पूर्व घोषित 12अक्टूबर को दशहरा के अवसर भी सभी कार्यालयों में अवकाश यथावत रहेगा।
रामनवमी के पर्व पर उत्तर प्रदेश के परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा की गई है।
रिजर्व बैंक के आदेशानुसार कल सभी बैंकों में भी 11 अक्टूबर महा रामनवमी के अवसर पर बैंक कार्यालय बंद रहेंगे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें