आगरा बाह: अवैध हॉस्पिटल में आशा कार्यकर्ती की लापरवाही से महिला की मौत।
बाह थाना क्षेत्र के कस्बा जरार में एक अवैध हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आशा कार्यकर्ती ने महिला को अवैध हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए ले जाया था, जहां लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई।
यह अवैध हॉस्पिटल ज्योति नर्सिंग होम के नाम से संचालित हो रहा था। क्षेत्र में कई अवैध क्लीनिक और हॉस्पिटल संचालित हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाते हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सीज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और आशा कार्यकर्तियों को चंद रुपयों का लालच देने के मामले में जांच की मांग की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें