आगरा में वायु सेना अधिकारी की मौत, आत्महत्या का मामला!
आगरा, 15 अक्टूबर: आगरा के वायु सेना परिसर में एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव मंगलवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। 32 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल नालंदा, बिहार के रहने वाले थे। वायुसेना प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल सोमवार रात अपने आवास में सोए थे। मंगलवार सुबह देर तक नहीं उठे तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर देखा। उनका शव बेड के ऊपर लगे पंखे पर बैडशीट से लटका मिला।
पुलिस को बताया गया है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने सोमवार रात साथियों के साथ खाना खाया और हंसी-मजाक किया, लेकिन अगली सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। वायु सेना आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि वायुसेना स्टेशन से अधिकारी के आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई और थाना शाहगंज की पुलिस मौके पर पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें