आगरा में 'राम संग महारास' का शानदार आयोजन
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा 7वें आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'राम संग महारास' का आयोजन किया गया। यह आयोजन तारा हरीश ऑडीटोरियम, होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर, आगरा पब्लिक के चेयरमैन महेश शर्मा, रीना सिंह, सुमन आनंद शर्मा, ज्योति खुशलानी, मनीषा सिंह चौहान, साक्षी चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं चंद्र दर्शन के साथ किया।
कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा सम्मानित हुनर सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान आजमगढ़ के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला में राम के जन्म से लेकर राम के राज तिलक तक का वर्णन नृत्य नाटिका के माध्यम से किया गया।
इसके अलावा, क्लब कराओके के डायरेक्टर गौरव शर्मा, सेलीब्रिटी सिंगर रिंकल स्टार, और युवा सनसनी रुतबा आहूजा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में शहर की प्रमुख संस्थाओं को नव शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। गणमान्य अतिथियों में बीना छाबड़ा, अनीता पाठक, प्रो. वेद त्रिपाठी, आंचित जैन, कमलेश जाटव, राजकुमार गुप्ता, जितेन्द्र फौजदार, बबिता पाठक, सिंधु गुप्ता, निधि बेदी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम संयोजक अलका सिंह शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें