आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मौत के बाद पत्नी ने भी दी जान
आगरा में एक दुखद घटना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप की मौत के बाद उनकी पत्नी कैप्टन रेनू तंवर ने भी अपनी जान दे दी। यह घटना आगरा के वायु सेना स्टेशन में घटित हुई।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप, जो 32 वर्ष के थे, आगरा के वायु सेना स्टेशन में तैनात थे। उन्होंने 2022 में राजस्थान की रेनू तंवर से लव मैरिज की थी। कैप्टन रेनू तंवर सैन्य अस्पताल आगरा में एमएनएस में तैनात थी।
14 अक्टूबर को कैप्टन रेनू तंवर अपनी मां कौशल्या का इलाज कराने के लिए भाई के साथ एम्स दिल्ली गईं थीं। मां एम्स में भर्ती थीं और भाई उनके साथ था, जबकि कैप्टन रेनू तंवर गौरोदा शत आफिसर्स गेस्ट हाउस में ठहरी हुईं थीं।
सोमवार रात को फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप खाना खाने के बाद वायु सेवा स्टेशन, आगरा स्थित अपने आवास में सोए थे। मंगलवार सुबह तक उनके न उठने पर स्टाफ ने देखा तो उनका शव बेड पर पंखे से बेडशीट से लटका हुआ था।
मंगलवार दोपहर में पुलिस को वायु सेना स्टेशन के एक अधिकारी ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप की सुसाइड की सूचना दी। इसके बाद, मंगलवार रात को कैप्टन रेनू तंवर का पंखे पर लटका मिला शव मिला।
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त कुमार चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दिल्ली के गरौता आफिसर्स गेस्ट हाउस में ठहरी फ्लाइट लेफ्टिनेंट देशदीपक दीप की पत्नी कैप्टन रेनू तंवर जानकारी होने पर सदमे में आ गईं। मंगलवार को पुलिस को कैप्टन रेनू तंवर के सुसाइड करने की सूचना मिली।
पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का गेट तोड़ा गया, अंदर कैप्टन रेनू तंवर का शव पंखे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए और उनका हाथ पति के हाथ में रखा जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें