स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध क्लिनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर पर शिकंजा
बिचपुरी के मघटई गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से क्लिनिक चलाया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान झोलाछाप डॉक्टर राजकुमार कुशवाह फरार हो गया, लेकिन उसकी पत्नी से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूछताछ की। टीम में शामिल नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र लवानिया और जिला निरीक्षक जगपाल सिंह चाहर ने झोलाछाप की पत्नी से चिकित्सा संबंधी कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाई।
क्लिनिक में रखी दवाओं की जांच में सभी प्रकार की दवाएं और मरीज को भर्ती कर उपचार व ऑपरेशन करने के उपकरण मिले। स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप को नोटिस दिया है और नानपुर गांव में राजन के क्लिनिक में भर्ती मरीज को एंबुलेंस बुलाकर शिफ्ट कर दिया है और राजन को नोटिस देकर क्लिनिक बंद करा दिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानिया ने बताया कि अवैध क्लिनिक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें