राजभवन में इंडिया जीनियस अवार्ड विजेताओं से राज्यपाल की मुलाकात
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में इंडिया जीनियस अवार्ड 2024 के विजेताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर मानस यादव, पंखुरी सक्सेना, प्रिशा, अनन्या अग्रवाल, शुभ, और स्नेहा चौरसिया जैसे प्रतिभाशाली विजेताओं ने राज्यपाल से आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं ।
राज्यपाल ने विजेताओं और आयोजकों के साथ इंडिया जीनियस अवार्ड के बारे में चर्चा की और उन्हें सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ देश की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने विजेताओं को उपहार भी प्रदान किए ।
इस दौरान, राजभवन में राज्यपाल के नेतृत्व में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा राजभवन की विशेषताओं और संग्रहालय का भ्रमण कराया गया, जिसमें प्रेरणादायक और रोचक जानकारियां दी गईं ।
माननीय राज्यपाल द्वारा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें