डेटिंग एप गिरोह का खुलासा: लड़कियों और युवकों को बनाया था शिकार
गाजियाबाद के कौशाम्बी में डेटिंग एप के जरिए नई उम्र के लड़कों को फंसाकर वसूली के खेल में 5 लड़कियां और 3 युवक पकड़े गए हैं।
यह गिरोह डेटिंग एप पर लड़कों को मुलाकात का ऑफर करके उन्हें कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित टाइगर केफे में बुलाता था।
वहां उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भारी बिल थम दिया जाता था। यदि युवक बिल देने से मना करता, तो गिरोह के अन्य सदस्य आ जाते और उन्हें धमकाते थे।
गिरोह का खेल
- डेटिंग एप पर लड़कों को मुलाकात का ऑफर
- टाइगर केफे में बुलावा
- एक कोलड्रिंक 16000 रुपए की
- कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भारी बिल देना
- मना करने पर धमकी और वसूली
पुलिस ने की कार्रवाई
112 पुलिस ने एक युवक विकास गुप्ता की जान बचाई और जांच में गिरोह का खेल खुल गया। इस मामले में सुमित, खालिद, नाजिम और 5 लड़कियां पकड़ी गईं। केफे भी गिरोह का ही निकला, जो अब तक सैकड़ों युवकों को अपना शिकार बना चुका था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें