पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम फरह में विश्व पर्यावरण पर संगोष्ठी आयोजित
फरह स्थित मधुकर सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव मेले में विश्व पर्यावरण पर संगोष्ठी हुई। देश के विद्वान पर्यावरणविदों ने इसमें भाग लिया।
केएनआईटी सुल्तानपुर के निदेशक प्रोफेसर राजीव उपाध्याय ने कहा कि आंतरिक प्रदूषण को दूर किए बिना देश के बाह्य प्रदूषण को नहीं हरा सकते। ओमान-इंडिया के ट्रेड कमिश्नर प्रोफेसर के एस राणा ने प्राकृतिक स्थलों पर भीड़ और प्रकृति के दोहन को वैश्विक पर्यावरण के बिगड़ने का कारण बताया।
अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी जी ने कहा कि शरीर पांच तत्वों से बना है, यदि ये दूषित होंगे तो जीवन संभव नहीं है।कार्यक्रम के प्रेरणाश्रोत रणवीर जी ने बच्चों को प्रकृति की सुंदरता दिखाते हुए उनसे प्रश्न किया कि ये जो दुनिया है उसको ईश्वर ने बहुत सुंदर बनाया है हमें इस प्रकृति की रक्षा करनी है जलाधिकार फाउंडेशन के महासचिव सीए कैलाश गोदुका ने जल संरक्षण पर चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ दिवाकर तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा पृथ्वी के स्वरूप को बदलने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की है उन्हें आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी होगी l । मेला समिति के अध्यक्ष श्री सोनलाल, मंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में आगरा की प्रमुख संस्थाओं को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया l जिसमें जलाधिकार फाउंडेशन, रिवर कनेक्ट, इंडिया राइजिंग, पारिजात फाउंडेशन, हरिहर फाउंडेशन, शिकोहाबाद की रॉयल कृष्णा फाउंडेशन, मथुरा के जे बी फाउंडेशन इत्यादि को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अन्नू दुबे, अमित लवानिया, शिवेंद्र जी, दिनेश जी, डा हरेंद्र गुप्ता, डा पंचशील शर्मा, गौरी शंकर सिकरवार, अवधेश उपाध्याय, नितिन अग्रवाल, डा अनुराधा चौहान, राजीव द्विवेदी, डा आनंद राय, नितिन जौहरी, जगराम सिंह यादव, पत्रकार चंद्रप्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह नरवार, रोहतान सिंह, बिमल जैन, डा पंकज शर्मा, डा बीके शर्मा इत्यादि उपस्थित हुए l

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें