दादरी में जय हो सामाजिक संस्था का मौन उपवास आंदोलन
जय हो सामाजिक संस्था ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जिले की एकमात्र गांधी प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया। संस्था ने दादरी तहसील में 2 अक्टूबर को होने वाले मौन उपवास आंदोलन को समर्थन दिया। संस्था ने जिला प्रशासन से प्रतिमा के जीर्णोद्धार की मांग की।
दादरी क्षेत्र की तीन मुख्य मांगें हैं:
1. दादरी तिराहे से सूरजपुर घंटा चौक तक रोड़ व नाले का निर्माण
2. पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ कराना
3. जीटी रोड़ पर नाले व सर्विस रोड़ का निर्माण
जय हो सामाजिक संस्था के महासचिव परमानंद कौशिक ने बताया कि संस्था दादरी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलनरत है। संस्था के कार्यकर्ता 2 अक्टूबर को दादरी तहसील परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौन उपवास करेंगे।
स्वच्छता अभियान के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते जिले में एक मात्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की उपेक्षा पर अफसोस जताया। संस्था ने प्रण लिया कि जिला प्रशासन के सहयोग से महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि से पूर्व हर हाल में प्रतिमा का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण कराया जाएगा।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडवोकेट, जय हो के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, सुनील कश्यप, प्रमोद शर्मा सैंथली, मोहन शर्मा, पुष्प शर्मा एडवोकेट आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें