Hotel Star of Taj update...
हॉकी खिलाड़ी की मौत के मामले में रेप आरोपी युवक हिरासत में
आगरा में हॉकी खिलाड़ी की मौत, मृतक खिलाड़ी प्रेमिका से छेड़छाड़ और रेप का आरोपी गगन पुलिस हिरासत में
युवती अलीगढ़ के बजाय होटल पहुंची
आगरा के बुंदूकटरा क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की हॉकी खिलाड़ी रविवार शाम को अलीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए घर से निकली थी।अलीगढ़ जाने के बजाय वह ताजगंज के होटल स्टार आफ ताज में पहुंची और कमरा नंबर 204 बुक कराया सुबह युवती की लाश कमरे में लटकी मिली।
पुलिस को पूछतांछ में पता चला कि रात आठ बजे युवती से मिलने के लिए एक युवक आया था।रात को होटल के कर्मचारियों ने युवती से खाने के ऑर्डर के लिए पूछा तो उसने खाने के लिए मना कर दिया था। सुबह 11 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नही खुला तो कर्मचारियों ने डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला तो अंदर का युवती का शव लटका हुआ था यह देखकर उनके होश उड़ गए और तुरंत ताजगंज पुलिस को इसकी सूचना दी।
सीसीटीवी जांच से सुराग मिला
पुलिस ने होटल पहुंचकर जांच शुरू की, होटल के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें रात में मिलने आए युवक की पहचान हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, जिसका नाम गगन है।
युवक खिलाड़ी को परेशान करता था
युवती के परिजनों ने पकड़े गए युवक गगन पर हॉकी खिलाड़ी को चार साल से परेशान करने का आरोप लगाया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक और युवती अलग-अलग संप्रदाय के हैं। युवती के परिजनों ने बताया कि 2020 में थाना सदर में गगन के खिलाफ मृतक खिलाड़ी से छेड़छाड़ और 2024 में रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी गगन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था ,लेकिन वह अभी जमानत पर बाहर आ गया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस मोबाइल की भी छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें