आगरा में होटल के कमरे में स्टेट हॉकी प्लेयर युवती का शव मिला
आगरा के फतेहाबाद रोड पर स्थित होटल स्टार आफ ताज में 21 वर्षीय स्टेट हॉकी प्लेयर स्नेहा अहमद का शव मिला। स्नेहा सदर क्षेत्र की रहने वाली थी और बीडी जैन कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
मामला:
रविवार शाम को स्नेहा ने होटल में कमरा लिया।
रात में एक युवक मिलने आया, जो खाना लाया और आधा घंटा रुका।
सुबह 11:30 बजे होटल कर्मचारियों ने कमरा खुलवाया, तो स्नेहा का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला।
पुलिस को स्नेहा के मोबाइल में रात 1 बजे एक नंबर पर चैटिंग और आडियो कॉल मिले।
परिजनों का बयान:
स्नेहा शनिवार को अलीगढ़ में स्पोटर्स मीट में शामिल होने के लिए निकली थी।
रविवार शाम को उसने फोन किया कि वह अलीगढ़ पहुंच गई है।
पुलिस जांच:पुलिस ने कमरे को चेक किया और स्नेहा के मोबाइल को जब्त किया।पुलिस।मामले की जांच की कर रही है।
सवाल: बड़ा सवाल आखिरकार आगरा की रहने वाली युवती को आगरा के होटल में किस आधार पर होटल प्रबंधन ने रूम दिया।
आगरा में तमाम ऐसे होटल है जो की घंटे के हिसाब से देते हैं युवक और युवतियों को अपने होटल में रूम ।
देखना यह होगा ताजगंज के स्टार ऑफ ताज होटल के संचालक पर क्या होती है कार्यवाही ?,साथ ही आगरा में छोटे बड़े तमाम होटलों में स्थानीय लोगों को रूम देने वाले होटल संचालकों पर साथ ही ऐसे होटल संचालकों को संरक्षण देने वाले सफेद पोस के भेष में बैठे लोगों पर आगरा पुलिस कमिश्नर अब क्या करते है कार्यवाही ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें