महाराष्ट्र सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है।
गाय’ बनीं महाराष्ट्र की राज्यमाता, चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने यह बड़ा फैसला ऐसे समय में लिया है, जब इस वर्ष नवंबर-दिसंबर महीने में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले शिंदे सरकार का ये बड़ा निर्णय माना जा रहा है, जो चुनाव की दिशा बदल सकती है।
सरकार ने कैबिनेट बैठक में यह फैसला सुनाते हुए कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता रही है।
फैसला जारी करते हुए सरकार ने कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए। यह देशी गायों को अब से “राज्यमाता गोमाता” घोषित करने की मंजूरी दी गई।
गाय हमारे किसानों के लिए एक वरदानः देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देसी गाय हमारे किसानों के लिए एक वरदान है, इसलिए हमने इन्हें यह दर्जा(‘राज्य माता’) देने का निर्णय लिया है। हमने देसी गोमाता के परि पोषण और चारे के लिए मदद करने का निर्णय लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें