My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024

आगरा में बिना सराय एक्ट पंजीकरण के 52 अवैध होटल संचालित

 

सराय एक्ट के अनुपालन के बिना होटल संचालन

आगरा में बिना सराय एक्ट पंजीकरण के 52 अवैध होटल संचालित

पर्यटन विभाग ने सूचना के अधिकार के तहत दी गई सूचना में स्वीकार किया है कि आगरा में 52 होटल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, इनका सराय एक्ट में रजिस्ट्रेशन नहीं हैं।


आगरा के पर्यावरणविद आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. शरद गुप्ता ने पर्यटन विभाग से आरटीआई के तहत अवैध होटलों की सूचना मांगी थी। आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. शरद गुप्ता का मीडिया से कहना है कि मानकों को ताक पर रखकर बनाए गए होटलों की ओर किसी का ध्यान नहीं है। शहर में कई होटल बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं। सड़क व फुटपाथ पर पार्किंग कराई जाती है, जिससे जाम लगने की स्थिति में राहगीर भी परेशान होते हैं। इस ओर किसी जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं है।अवैध होटलों में लोग ठहरते हैं ये कानून व्यवस्था के लिए घातक हैं।
आगरा में बिना सराय एक्ट पंजीकरण के 52 अवैध होटल
सराय एक्ट में जिलाधिकारी के लिए सरायों का रजिस्टर रखने का प्रावधान शहर में बड़ी संख्या में चल रहे अवैध होटलों में रुक रहे हैं पर्यटक। आगरा में बड़े स्तर पर सराय एक्ट में पंजीकरण में गड़बड़ी सामने आई है।
बिना सराय एक्ट पंजीकरण होटल संचालन
सराय एक्ट में स्पष्ट है कि जब तक सराय (होटल) का पंजीकरण सराय एक्ट में नहीं कर लिया जाएगा, तब तक उसमें किसी यात्री या पर्यटक को नहीं ठहराया जा सकेगा। एक्ट का पालन कराने की सुध प्रशासनिक अधिकारियों ने वर्षों से ली ही नहीं। अगर वह एक्ट की सुध ले लेते तो शहर में अवैध होटल संचालित ही नहीं हो पाते। उनमें हो रही अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लग जाती।
पर्यटन विभाग के अनुसार, जिले में 506 होटल हैं। इसमें से 52 होटल अवैध हैं, इन 52 होटलों का सराय एक्ट में पंजीकरण नहीं है।
होटल बिग डैडी बसई फतेहाबाद रोड, होटल गुलाब राज , धांधु पुरा,होटल सी 1 एंड रेस्टोरेंट ताजनगरी फेस 3 फतेहाबाद रोड,होटल मार्क रॉयल नार्थ ईदगाह कॉलोनी,होटल आरपी 74 बिजली घर रोड बालूगंज,दि विंटेज होटल एंड रेस्टोरेंट ताजनगरी फेस 1,ओसाका ताज होटल प्रताप पूरा,उषा रेजीडेंसी सिकंदरा,श्री माधव पैलेस पश्चिम पुरी रोड,दि आगरा ग्रांड फतेहाबाद रोड,आर्चिड फार्म, ताज थ्री स्टार, कैला देवी सदन, आस्था पैलेस, होटल माना अनुग्रह, भागौर धर्मशाला, होटल फॉर एपिल, होटल रिदम, जय श्रीराम गेस्ट हाउस, होटल टीपी प्लाजा, होटल प्रेमानिल, होटल क्रिस्टल प्रीमियर, होटल स्टार पैलेस, होटल कुसुम पैलेस, होटल दि कॉरिडोर, होटल ग्रांड फादर, होटल एमएमआर पैलेस, होटल आकाश इन, होटल मानवी रेजीडेंसी, होटल शगुन, होटल ताज स्टे, होटल स्टेला, होटल मार्क ब्लू, होटल दि मोहन ग्रांड, दि ताज स्कवायर, होटल नाइट इन, होटल किंग पैलेस, एनएस गेस्ट हाउस, होटल बैंचर, होटल ग्रांड इस्पेरे इन, होटल क्वीन पैलेस, साहिबा आरएस पैलेस, होटल इलाइट इन, होटल मयूर पैलेस, होटल जिमी पैलेस, होटल ताज इवेन्यू, होटल ताज क्राउन पैलेस, होटल जतिन रिसोटर्स, होटल इंपायर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages