अयोध्या विवादित ढांचा गिराने के आरोपी रहे रमेश के बेटे की हत्या
लखनऊ - पूर्व विधायक राणा किंकर सिंह के बेटे राणा नागेश सिंह पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। बस्ती निवासी तथा अयोध्या विवादित ढांचा गिराने के आरोपी रहे रमेश सिंह के बेटे शक्ति सिंह की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि विवादित ढांचा गिराने के आरोपी रहे रमेश सिंह लक्ष्मण सेना के अध्यक्ष थे। उनके बेटे शक्ति सिंह का शव दुबौलिया बाजार क्षेत्र अन्तर्गत नदी के किनारे फेंका गया, आरोप है कि पुरानी रंजिश में शक्ति सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी गई और शव नदी के किनारे फेंक दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश हो रही है। हत्या के पीछे अन्य कारण की तलाश में पुलिस जुटी है।
मामले में पुलिस ने नागेश, रवि, शैलेंद्र तथा मनोज पर मुकदमा दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें