विधानसभा और कार के अंदर किया मेरा रेप…बीजेपी विधायक पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप
महिला का आरोप है कि बीजेपी विधायक मुनिरत्ना ने कर्नाटक स्टेट असेंबली बिल्डिंग, विधानसभा और सरकारी कार के अंदर उसका रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया. साथ ही उसने किसी को न बताने की धमकी भी दी.
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक मुनिरत्ना पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने कहा है कि मुनिरत्ना ने उसे अपने जाल में फंसाया और कई बार उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने कहा कि बीजेपी विधायक ने कर्नाटक स्टेट असेंबली बिल्डिंग, विधानसभा और सरकारी कार के अंदर उसे अपने हवस का शिकार बनाया. महिला के आरोपों के बाद राज्य में सियासी तनाव बढ़ गया है.
महिला ने कहा कि मुनिरत्ना ने पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. उसने धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. पीड़िता ने कहा कि बीजेपी विधायक ने मुझे जान से मारने की धमकी देकर हनीट्रैप का काम भी करवाया.
कर्नाटक सरकार ने आरोपों की एसआईटी जांच का आदेश दिया है. मुनिरत्ना बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर से बीजेपी के विधायक हैं. फिलहाल वह एसआईटी की कस्टडी में हैं.
कर्नाटक बीजेपी इकाई ने मुनिरत्ना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वो पांच दिन के अंदर इन आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें