यूपी में रात में सड़क किनारे पार्किंग पर लगेगा शुल्क...
उत्तर प्रदेश में अब रातभर सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर शुल्क लिया जाएगा। नगर विकास विभाग ने इस योजना की तैयारी कर ली है। इसके तहत, नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में यदि कोई रात में गाड़ी खड़ी करता है, तो उससे शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क प्रति रात 100 रुपये, एक (Uttar Pradesh) सप्ताह के लिए 300 रुपये, एक महीने के लिए 1000 रुपये और साल भर के लिए 10000 रुपये होगा।
पार्किंग शुल्क की नए रेट
अगर कोई बिना परमिट के गाड़ी पार्क करता है, तो उसे तीन गुना शुल्क चुकाना होगा। इस प्रस्ताव पर सुझाव और आपत्तियों की जानकारी संबंधित विभाग से मांगी गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद नई पार्किंग नीति लागू की जाएगी।
आबादी के अनुसार पार्किंग शुल्क निर्धारित किया जाएगा। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में दो पहिया वाहन के लिए 855 रुपये और चार पहिया के लिए 1800 रुपये का मासिक पास बनेगा। दो घंटे के लिए दो पहिया और चार पहिया के लिए शुल्क क्रमशः 15 और 30 रुपये होगा। एक घंटे की पार्किंग के लिए शुल्क 7 और 15 रुपये होगा।
10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में दो पहिया के लिए 600 रुपये और चार पहिया के लिए 1200 रुपये का मासिक पास होगा। दो घंटे के लिए दो पहिया और चार पहिया के लिए शुल्क 10 और 20 रुपये होगा, जबकि एक घंटे की पार्किंग के लिए 5 और 10 रुपये देने होंगे। रात्रिकालीन पार्किंग रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक होगी, जिसका अलग शुल्क होगा।
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इसके लिए उत्तर प्रदेश नगर निगम अंतरिम नियमावली 2024 पर आपत्ति मांगी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें