आगरा के खंदारी स्थित गोल्डस जिम में एक युवती के साथ यौन शोषण के मामले में जिम ट्रेनर मनी नौटियाल की गिरफ्तारी के बाद आगरा पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन में आ गई है
पुलिस जिम की जांच कर रही है कि जिम में काम करने वाले मैनेजर और ट्रेनर पर कोई अपराधिक तो मुकदमा तो दर्ज नहीं है। जिम मालिको को ताकीद की गई है कि ऐसे जिम ट्रेनर को ना रखा जाए जिससे इस तरह की घटनाएं ना हों।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने कहा है कि जिम में किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस से शिकायत की जा सकती है। महिला पुलिस भी जिम में जाने वाली महिलाओं के संपर्क में रहेंगी
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना हरी पर्वत क्षेत्र के विभिन्न जिम का इंस्पेक्टर आलोक कुमार के नेतृत्व में किया गया निरीक्षण।निरीक्षण में 18 जिम वर्तमान समय में थाना हरी पर्वत पर अलग-अलग क्षेत्र में संचालित हो रही।
चेकिंग में 18 में से सिर्फ 06 जिमोंं के संचालकों द्वारा मानक पूर्ण मिले।शेष 12 जिमो को इस चेतावनी के साथ कल से बंद करवाया गया।
वह पहले मानकों की पूर्ति करेंगे इसके बाद ही जिम का संचालन करेंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें