सपा नेता समेत 10 आरोपी नकली नोटों की तस्करी में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां इंटरनेशनल जाली नोटों का कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है पुलिस ने फेक करेंसी की तस्करी में दो समाजवादी पार्टी नेताओं सहित 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग साढ़े पांच लाख रुपए से अधिक के नकली नोट मिले हैं, जिनमें भारतीय और नेपाली नोट शामिल हैं। इसके अलावा, अवैध असलहा, कारतूस और सुतली बम भी बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, और नौशाद खान, सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव, भी शामिल हैं। स्थानीय समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार और पुलिस ने इन नेताओं को फंसाया है और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि नकली नोटों के तस्करों की धरपकड़ के लिए सीमावर्ती थानों और साइबर सेल को एक्टिव किया था, जिसके परिणामस्वरूप यह गिरफ्तारी हुई है। बरामद किए गए सामान में 10 तमंचे, 30 जिंदा कारतूस, 12 खोखा, तीन तेज धमाका करने वाले सुतली बम, 13 मोबाइल फोन, 26 फर्जी सिमकार्ड, 10 फर्जी आधार कार्ड, 10 एटीएम कार्ड और आठ लैपटाप शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें