सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठेंगा! कन्नौज रेप केस के आरोपियों के होटल पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने दिया 3 दिनों का अल्टीमेटम
Kannauj Rape Case : किशोरी से रेप केस में आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. प्रशासन ने आरोपियों भाइयों के होटल को जमीदोंज करने के लिए कमर कस ली है और नोटिस भी जारी कर दिया है. जिसमें 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. जिसके बाद प्रशासन अवैध निर्माण पर कार्रवाई करेगी.
होटल तालाब की भूमि पर बनी है. जानकारी के मुताबिक, वर्तमान समय में नीलू यादव का करीबी किराये पर होटल का संचालन कर रहा है. जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि तालाब की भूमि पर होटल का निर्माण है. इससे बुधवार तक स्वयं अवैध कब्जे को हटा लिया जाए. अन्यथा प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी. अब सवाल खड़ा होता है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगा दी है, लेकिन प्रशासन SC के आदेश के ठेंगा दिखा रही है.
गौरतलब है कि पुलिस ने 11 अगस्त की रात पूर्व ब्लाक प्रमुख और समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में उसके डिग्री कॉलेज से गिरफ्तार किया था. पीड़िता अपनी बुआ के साथ नवाब सिंह के पास पहुंची थी. पुलिस की जांच में सामने आया था कि किशोरी से दुष्कर्म में उसकी बुआ भी शामिल है. 22 अगस्त की रात पुलिस ने बुआ को भी गिरफ्तार किया था

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें