आरोपी दानिस और अमीन ने स्कूल बैग छीना, कार में खींचा, होटल ले जाकर गैंगरेप
लखनऊ । लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कक्षा पांचवीं की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।......
लखनऊ पुलिस के अनुसार, पीड़िता सोमवार शाम को स्कूल से घर लौट रही थी, तभी दो युवक मोहम्मद दानिश और मोहम्मद अमीन ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और कृष्ण नगर स्तिथ पैराडाइज शांति इन होटल ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
वारदात सरोजनी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
लखनऊ डीसीपी दक्षिण केशव कुमार ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है। घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें