कोचिंग ले रही लड़की के फ्लैट में में मालिक के बेटे ने लगाया स्पाई कैमरा
दिल्ली में UPSC एस्पिरेंट लड़की के फ्लैट में जासूसी कैमरे लगाने का मामला: मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार
नई दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक UPSC की तैयारी कर रही लड़की के किराए के फ्लैट में मकान मालिक के बेटे ने जासूसी कैमरे लगाए थे।
मामले की जांच में पुलिस ने आरोपी करन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दो लैपटॉप और एक स्पाई कैमरा बरामद किया है।
पीड़ित लड़की ने अपने व्हाट्सऐप अकाउंट पर अजीब गतिविधि देखकर शक किया और फ्लैट की जांच की, जिसमें बाथरूम और बेडरूम में स्पाई कैमरे मिले।
लड़की ने बताया कि जब वह अपने घर उत्तर प्रदेश जाती थी, तो फ्लैट की चाबियां मकान मालिक के बेटे करन को सौंप देती थी। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे करन ने तीन महीने पहले छात्रा के फ्लैट में कैमरे फिट किए थे।
इन कैमरों को ऑनलाइन कनेक्ट किए बिना ही संचालित किया गया था, इसलिए करन को बार-बार चाबियां लेने का बहाना बनाना पड़ता ताकि वह कैमरे में रिकॉर्ड किए गए वीडियो को अपने लैपटॉप में ट्रांसफर कर सके।
पुलिस ने करन के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें