कमलानगर में अतिक्रमणों पर गरजा निगम का बुल्डोजर
आगरा के कमला नगर में नगर निगम ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लगभग एक दर्जन मकानों के आगे बनाई गई बाउंड्रीवाल को ढहा दिया गया। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई जिन्होंने अपने घरों के आगे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था और पक्के निर्माण करा लिए थे।
नगर निगम प्रशासन ने पहले भी कमला नगर के ब्लॉक बी और डी में लगभग एक दर्जन लोगों ने अपने घरों के आगे पड़ी सरकारी भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करके पक्के निर्माण करा लिए थे। इन लोगों को जमीन खाली कराने के लिए कहा था, लेकिन जब वे नहीं माने तो लाल निशान लगाकर चेतावनी दी गई। इसके बावजूद भी जब अवैध निर्माण नहीं हटाए गए, तो नगर निगम का प्रवर्तन दस्ता कार्रवाई करने पहुंचा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें