विधायक को दूसरी का चस्का,अब ब्लैकमेल करने का आरोप
हरिद्वार के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और सहारनपुर की महिला उर्मिला सनावर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ने महिला पर ब्लैकमेल और 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है, जबकि महिला ने उन्हें अपना पति बताते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया है
अब पता चला कि उर्मिला उनके फर्जी हस्ताक्षर कर प्रयोग कर रही है। लगातार फोन कर 25 लाख की मांग कर रही है। पैसे न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। आरोप है कि प्रतिष्ठा बचाने को सात लाख रुपये ऑनलाइन और नौ लाख नकद दे दिए, फिर भी सोशल मीडिया पर उनकी राजनीतिक व सामाजिक छवि खराब कर रही है। आरोप लगाया, फोन पर पैसे मांग रही है और अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उर्मिला सनावर ने मई में एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था, जिसमें पूर्व विधायक उनके बाल संवारते दिख रहे थे। वीडियो को उन्होंने फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बताया था। अब हाल ही में उर्मिला ने फिर से ई-रिक्शा में बैठकर वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने एक्स पर शेयर किया। वीडियो में उर्मिला ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने शादी करने के बाद भी उन्हें घर से निकाल दिया।
पूर्व विधायक और महिला के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं और सोमवार को महिला ने वीडियो जारी कर खुद को पूर्व विधायक की पत्नी बताते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया था।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर निवासी गोविंद नगर सहारनपुर करीब दो साल पहले उनके कैंप कार्यालय बहादराबाद आई थी। बताया था कि उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। उनका तलाक का मुकदमा भी चल रहा था। उन्होंने महिला की हर संभव मदद की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें