छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गोल्ड्स जिम का ट्रेनर मनु गिरफ्तार
गोल्डस जिम का मैनेजर गिरफ्तार
गोल्ड्स जिम में छात्रा के साथ जिम ट्रेनर द्वारा की गई छेड़छाड़ के आरोप का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने रविवार को जिम ट्रेनर को पालीवाल पार्क से अरेस्ट कर लिया।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का कहना है कि शहर की जिम संचालकों को संबंधित थाना पुलिस नोटिस देगी और मैनेजर और ट्रेनरों का सत्यापन किया जाएगा। उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज तो नहीं है इसका भी पता लगाया जाएगा। जिससे जिम में इस तरह की घटनाएं ना हों।
आगरा के खंदारी स्थित गोल्ड्स जिम में छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। एक छात्रा ने जिम मैनेजर व ट्रेनर मनी नौटियाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था कि
मैनेजर ने उसके कपड़े ऊपर करने, शरीर को बुरी नीयत से पकड़ने और गले लगाने की कोशिश की।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76 और 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया था

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें