आगरा के खेरागढ़ में नशेबाज ने पत्नी की हत्या कर दी
आगरा के खेरागढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई,जहां पति जितेंद्र पुत्र होरीलाल, निवासी ऊंटगिर,खेरागढ़ ने शराब के नशे में अपनी पत्नी संगीता (32 वर्ष) की हत्या कर दी।दोनों की शादी को 14 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे थे।
मृतका के भाई विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अक्सर रात को संगीता के साथ मारपीट करते रहे और अंततः उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी देवकरण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें