बच्चे छोटे,कांड बड़े: 7 साल की बच्ची के साथ 2 मासूम बच्चों ने किया रेप
बलिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल की बच्ची के साथ 7 साल के दो बच्चों ने रेप किया। बच्ची की हालत गंभीर है और उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों बच्चों को हिरासत में ले लिया है और बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पीड़ित बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी, जब दो बच्चे आए और उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए। दोनों बच्चों ने बारी-बारी से रेप किया।वारदात के बाद बच्ची घर पहुंची तो उसकी तबियत बिगड़ गई।
परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से बच्ची को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
बच्ची की हालत खराब है और इलाज जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें